रसोई घर को दक्षिण पूर्व दिशा में शुभ माना जाता है । दक्षिण पूर्व दिशा अग्नि तत्व को Represent करती है ।
गैस चूल्हा हमेशा पूर्व दिशा में इस प्रकार रखें कि खाना बनाते समय मुख पूर्व दिशा की ओर रहे।
पानी और आग के तत्वों को संतुलित रखने के लिए सिंक और चूल्हा एक-दूसरे से दूर होने चाहिए।
रसोई में वेंटिलेशन के लिए उचित खिड़कियाँ और एग्जॉस्ट फैन जरूर लगाएं। खिड़कियाँ पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए।
रसोई में हल्के रंग जैसे कि हल्का पीला, हरा या नारंगी रंग का प्रयोग करें। ये रंग सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
भारी और बड़े सामान को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। अनाज और दालों को उत्तर-पश्चिम दिशा में स्टोर करना शुभ होता है।
रसोई में पानी रखने का स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
फ्रिज को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में कभी न रखें, यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।
यदि रसोई में पूजा का स्थान रखना हो तो उत्तर-पूर्व दिशा में छोटा सा पूजा स्थान बनाएं। यह पवित्रता और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है।
इन वास्तु टिप्स का पालन करने से आपकी रसोई में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का वास होगा।